मिड-डे मील खाने के बाद बिहार में बीमार हुए 100 स्कूली छात्र, भोजन में मिली थी छिपकली
एक अधिकारी के मुताबिक, भागलपुर (बिहार) ज़िले के एक स्कूल के 100 से अधिक छात्र मिड-डे मील खाने के बाद बीमार पड़ गए जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक बच्चे ने बताया कि भोजन में छिपकली मिली थी। बकौल अधिकारी, मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाए जाएंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी।