मिताली ने अपने संन्यास पर पीएम मोदी का लिखा पत्र किया शेयर, कहा- इसे हमेशा संजो कर रखूंगी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने अपने संन्यास पर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लिखा पत्र ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "जब किसी को हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से इतनी गर्मजोशी से प्रोत्साहन मिले तो यह एक सम्मान और गर्व की बात है।" उन्होंने कहा, "मैं इसे हमेशा के लिए संजो कर रखूंगी।"