मित्र देश हमें मांगने वाला समझते हैं, हम 75 वर्ष बाद भी कटोरा लेकर घूम रहे हैं: पाक पीएम

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने कहा है, "जब हम (पाकिस्तान के) मित्र देश में जाते हैं तो वे कहते हैं कि हम मांगने के लिए आए हैं, किसी को फोन करते हैं तो वे समझते हैं हम उनसे मांगेंगे।" शरीफ ने कहा, "छोटे देश भी हमसे आगे निकल गए...हम 75 वर्ष बाद भी कटोरा लेकर घूम रहे हैं।"