inshorts

मिथिला मखाना को मिला जीआई टैग, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शेयर किया प्रमाणपत्र

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया है कि मिथिला मखाना को जीआई (ज्योग्राफिकल इंडिकेशन) टैग दिया गया है। उन्होंने इस संबंध में जारी हुए पंजीकरण प्रमाणपत्र को ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, "त्योहारी सीज़न में मिथिला मखाना को ज्योग्राफिकल इंडिकेशन टैग मिलने से बिहार के बाहर भी लोग श्रद्धा भाव से इस शुभ सामग्री का प्रयोग कर पाएंगे।"