मिनटों में बिके टी20 विश्व कप 2022 में होने वाले भारत-पाक मैच के स्टैंडिंग रूम टिकट: आईसीसी

आईसीसी ने बताया है कि टी20 विश्व कप 2022 के भारत-पाकिस्तान मैच के स्टैंडिंग रूम टिकट बिक्री शुरू होने के कुछ ही मिनटों के भीतर बिक गए। इससे पहले मैच के सामान्य टिकट 5 मिनट के भीतर खत्म हो गए थे। बकौल आईसीसी, एक आधिकारिक री-सेल प्लैटफॉर्म लॉन्च किया जाएगा जिसके तहत फैन्स अंकित मूल्य पर टिकट एक्सचेंज कर सकेंगे।