मिनीवैन और अज्ञात वाहन की टक्कर से गुजरात में मौके पर हुई 5 लोगों की मौत, 10 घायल
पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि अहमदाबाद (गुजरात) में एक तेज़ रफ्तार मिनीवैन ने पीछे से एक अज्ञात वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में वैन में सवार 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि 10 घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके मुताबिक, हादसा शनिवार देर रात स्टेट हाईवे पर हुआ।