लंदन की 20-वर्षीय मेलिसा राउफ मिस इंग्लैंड प्रतियोगिता के 94-साल के इतिहास में बिना मेकअप के भाग लेने वाली पहली इंसान बन गई हैं। लंदन में हुए सेमीफाइनल में बिना मेकअप के दिखीं मेलिसा फाइनल राउंड में पहुंच गई हैं। उन्होंने कहा, "मैं यह दिखाने से नहीं डरती कि मैं क्या हूं...दिखाना चाहती थी कि मेलिसा असलियत में कौन है।"