उत्तर कोरियाई सरकारी मीडिया ने किसी फिल्म की तरह दिखने वाले फुटेज के साथ अपनी 'अब तक की सबसे बड़ी अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल' का टेस्ट करने का एलान किया। वीडियो में उत्तर कोरियाई शीर्ष नेता किम जोंग-उन लेदर जैकेट और सनग्लासेस पहनकर जनरलों के साथ कैमरे की ओर चलते हुए दिखे जो ह्वासोंग-17 मिसाइल दागने की तैयारी कर रहे थे।