नोएडा (उत्तर प्रदेश) में एक मिस्त्री द्वारा कथित तौर पर टाइल्स के काम के पूरे पैसे न मिलने के बाद एक शख्स की मर्सिडीज़ में आग लगाने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। रविवार की फुटेज में आरोपी हेलमेट पहने हुए दिख रहा है। कार मालिक ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है और आरोपी की तलाश जारी है।