मिस्र ने भारत को गेहूं आपूर्तिकर्ता के तौर पर दी मंज़ूरी
रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते वैश्विक बाज़ारों में गेहूं की कमी के बीच वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बताया है कि मिस्र ने भारत को गेहूं आपूर्तिकर्ता के तौर पर मंज़ूरी दे दी है। बकौल गोयल, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से...10 वर्षों से अटका काम करीब 15-20 दिनों में पूरा हुआ...जिसके चलते…भारत का गेहूं अब मिस्र भी जाएगा।"