मिस्र में शार्क द्वारा ऑस्ट्रिया की 68-वर्षीय पर्यटक पर हमला करने का फुटेज सामने आया है और लाल सागर के गवर्नर ने वहां के कई तटों को बंद करने का आदेश दिया है। हमले में एक हाथ और एक पैर गंवाने से महिला की मौत हो गई। फुटेज में महिला तैरकर किनारे पर लौटने की कोशिश करती दिख रही है।