मिज़ोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा ने सोमवार को बताया कि उनकी बड़ी बहन लालवुआनी (88) का कोरोना वायरस संक्रमण के चलते निधन हो गया है। मिज़ोरम सरकार के स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में कोविड-19 संक्रमण की पॉज़िटिविटी दर करीब 32% है और 15,485 ऐक्टिव केस हैं। गौरतलब है, मिज़ोरम में कोविड-19 संक्रमण से अब तक 295 मौतें हो चुकी हैं।