दिल्ली की अदालत ने उमर खालिद को बहन की शादी के लिए 23-30 दिसंबर तक अंतरिम ज़मानत दी, हालांकि उसमें मीडिया से बातचीत पर रोक समेत कई शर्तें शामिल हैं। खालिद को घर के अंदर रहना होगा और रोज़ाना जांच अधिकारी को वीडियो कॉल करनी होगी। बकौल कोर्ट, पुलिस उनके घर की रखवाली कर सकती है लेकिन अंदर नहीं जाएगी।