मीडिया से परहेज़ नहीं कर रहे कोहली, मैनेजर तय करते हैं कि पीसी में कौन शामिल होगा: द्रविड़

जोहानसबर्ग टेस्ट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस (पीसी) में भारतीय मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने बताया कि विराट कोहली मीडिया की अनदेखी नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि टीम के मीडिया मैनेजर तय करते हैं कि पीसी में कौन शामिल होगा। बकौल द्रविड़, कोहली इस सीरीज़ के अंतिम टेस्ट से पहले पीसी में हिस्सा लेंगे जो उनका 100वां टेस्ट है।