कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2022 में स्वर्ण पदक जीतने वालीं भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके घरवाले डांस करते नज़र आ रहे हैं। मीराबाई ने ट्वीट किया, "मेरी मां और अन्य रिश्तेदार मेरे घर पर जीत का जश्न मना रहे हैं।" मीराबाई ने सीडब्ल्यूजी 2022 में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया था।