पाटलिपुत्र (बिहार) लोकसभा सीट से आरजेडी प्रत्याशी मीसा भारती ने पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कहा है, "यह बूढ़ा प्रधानमंत्री...एक और मौका मांग रहा है।" बकौल मीसा, अग्निवीर योजना के तहत नौजवान 4-साल में रिटायर हो जाएंगे और प्रधानमंत्री को तीसरा मौका चाहिए। वहीं, बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने कहा, "यह उनका संस्कार दिखाता है।"