राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के अनुसार, "मुंद्रा पोर्ट ड्रग्स बरामदगी मामले में मंगलवार को दिल्ली और नोएडा में की गई छापेमारी में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज़ और वस्तुएं ज़ब्त की गईं।" गौरतलब है, मुंद्रा पोर्ट से ₹21,000 करोड़ की 2,988 किलोग्राम हेरोइन ज़ब्त की गई थी। इससे पहले, एनआईए ने मामले में 9 अक्टूबर को देशभर में छापेमारी की थी।