गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से सितंबर 2021 में ₹21,000 करोड़ की हेरोइन ज़ब्त किए जाने के मामले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने 3 और लोगों को गिरफ्तार किया है। एनआईए के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली से एक अफगानी नागरिक समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि तीसरे को पानीपत (हरियाणा) से पकड़ा गया है।