inshorts

मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे मज़बूत टीम, उसके खिलाफ खेलना फाइनल खेलने जैसा: ब्रावो

आईपीएल-2021 के यूएई चरण के पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 3 छक्कों की मदद से 8-गेंद में 23-रन बनाने वाले सीएसके के ऑल-राउंडर ड्वेन ब्रावो ने मैच के बाद कहा कि मुंबई आईपीएल की सबसे मज़बूत टीम है। उन्होंने कहा, "उसके खिलाफ मैच खेलना फाइनल खेलने जैसा है।" मैच में सीएसके ने मुंबई को 20 रन से हराया।