मुंबई इंडियंस की आईपीएल 2022 में लगातार पांचवीं हार, पंजाब किंग्स ने 12-रन से हराया

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को बुधवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल-2022 के अपने लगातार पांचवें मैच में हार का सामना करना पड़ा। 199-रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस 20-ओवर में 186-9 का स्कोर बना सकी। इस जीत के साथ पंजाब किंग्स 5-मैच में 6-अंक के साथ अंकतालिका में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है।