आईपीएल-2022 की अंकतालिका में मुंबई इंडियंस के सबसे नीचे होने पर शेन वॉटसन ने कहा कि उन्हें आश्चर्य नहीं हो रहा क्योंकि फ्रैंचाइज़ी की चौंकाने वाली नीलामी रही थी। उन्होंने कहा कि फ्रैंचाइज़ी को ईशान किशन पर इतने पैसे खर्च नहीं करने चाहिए थे। बकौल वॉटसन, "(ईशान) प्रतिभाशाली हैं...लेकिन उस लायक नहीं...कि आप अपनी लगभग पूरी सैलरी...उन पर खर्च करें।"