मुंबई इंडियंस के अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी जाएंगे इंग्लैंड, शीर्ष क्लबों के खिलाफ खेलेंगे

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल की फ्रैंचाइज़ी मुंबई इंडियंस अपने अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों को जुलाई में तीन सप्ताह के इंग्लैंड दौरे पर लेकर जाएगी जहां ये खिलाड़ी शीर्ष काउंटी क्लबों के खिलाफ कम-से-कम 10 टी-20 मैच खेलेंगे। बकौल खबर, खिलाड़ियों की प्रगति पर नज़र रखने के लिए फ्रैंचाइज़ी के हेड कोच महेला जयवर्धने समेत मुंबई का सपोर्ट स्टाफ इंग्लैंड में रहेगा।