मुंबई इंडियंस के खिलाफ कोहली को एलबीडब्ल्यू आउट दिए जाने को लेकर फैन्स ने उठाए सवाल

आरसीबी के विराट कोहली को मुंबई इंडियंस के खिलाफ ऑन-फील्ड अंपायर ने एलबीडब्ल्यू आउट दिया था। कोहली ने रिव्यू लिया जिसके बाद थर्ड अंपायर ने गेंद के बल्ले और पैड पर एक साथ टकराने की बात कहते हुए ऑन-फील्ड अंपायर के फैसले को बरकरार रखा। एक फैन ने लिखा, "कोहली हमेशा विवादास्पद एलबीडब्ल्यू फैसले (गलत अंपायरिंग) का शिकार होते हैं।"