आईपीएल 2022 में शनिवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने को लेकर एलएसजी के कप्तान के.एल. राहुल पर जुर्माना लगाया गया है। यह एलएसजी का धीमी ओवर गति को लेकर पहला मामला था इसलिए राहुल पर ₹12 लाख का जुर्माना लगा। मैच में एलएसजी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया था।