मुंबई इंडियंस के पेसर डैनियल सैम्स ने बुधवार को केकेआर के खिलाफ अपने तीसरे ओवर में 35 रन दिए और यह आईपीएल 2022 का अब तक का सबसे महंगा ओवर है। सैम्स के ओवर में पैट कमिंस ने 4 छक्के और 2 चौके जड़े। उन्होंने उस ओवर में एक नो-बॉल भी फेंकी जिस पर कमिंस ने 2-रन बनाए।