मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में सचिन को देखने के बाद ईशान की प्रतिक्रिया हुई वायरल

मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में सचिन तेंदुलकर को देखने के बाद टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ईशान किशन की प्रतिक्रिया वायरल हो गई है। वीडियो में सचिन को अचानक नोटिस करने के बाद ईशान अपने सनग्लासेस हटाते, बालों को ठीक करते और ब्लूटूथ ईयरबड्स हटाते हुए देखे जा सकते हैं। ईशान की प्रतिक्रिया पर उनके साथियों को हंसते हुए देखा गया।