मुंबई इंडियंस के लिए 200 आईपीएल मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने रोहित शर्मा
मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा फ्रैंचाइज़ी के लिए 200 आईपीएल मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित ने बुधवार को सनराइज़र्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में मैदान में उतरते ही यह मुकाम हासिल किया। फ्रैंचाइज़ी ने इस मौके पर सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा का एक खास पोस्टर शेयर किया है।