सहवाग ने बताया, अगली नीलामी में मुंबई इंडियंस को किन 3 खिलाड़ियों को करना चाहिए रिटेन

मुंबई इंडियंस के आईपीएल 2021 के प्लेऑफ से बाहर होने के बाद वीरेंद्र सहवाग ने अगली नीलामी में मुंबई इंडियंस के लिए 3 खिलाड़ी रिटेन करने पर कहा है, "मैं ईशान किशन, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को रिटेन करूंगा।" हार्दिक पांड्या के बदले ईशान को चुनने पर सहवाग ने कहा, "वह युवा हैं और लंबी रेस के घोड़े हैं।"