inshorts

मुंबई इंडियंस को हराकर आईपीएल 2021 की अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंची सीएसके

ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ 88*(58) की बदौलत सीएसके ने आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के पहले मैच में मुंबई इंडियंस को 20-रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही सीएसके 8 मैच में 12 अंकों के साथ आईपीएल 2021 की अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई। जसप्रीत बुमराह ने अपने 100वें आईपीएल मैच में 4-0-33-2 के आंकड़े दर्ज किए।