पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज़ वसीम जाफर ने कहा है कि वह मुंबई इंडियंस (एमआई) को ऑलराउंडर टिम डेविड पर विश्वास नहीं दिखाते देख हैरान हैं, जिन्हें आईपीएल मेगा नीलामी में ₹8.25 करोड़ में खरीदा गया था। बकौल जाफर, "निश्चित रूप से...वह एक-दो मैच से अधिक खेलने के लिए...बेहतर हैं।" डेविड ने आईपीएल-2022 के दो मैचों में 13 रन बनाए हैं।