मुंबई इंडियंस ने 8.2 ओवर में 91 रन चेज़ कर राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से हराया

मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को शारजाह में 8.2 ओवर में 91 रन का लक्ष्य हासिल करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 8-विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस अंकतालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई। मुंबई की ओर से विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ईशान किशन ने 50*(25) रन बनाए जबकि नैथन कुल्टर-नाइल ने 4-विकेट और जेम्स नीशम ने 3-विकेट लिए।