मुंबई इंडियंस ने अपना ऐंथम सॉन्ग 'एमआई एमआई बोल के, खेलेंगे दिल खोलके' जारी किया

पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने अपना ऐंथम सॉन्ग 'एमआई एमआई बोल के, खेलेंगे दिल खोलके' जारी किया है। फ्रैंचाइज़ी ने एक बयान में कहा, "म्यूज़िक वीडियो मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों और युवा फैन्स को पूरे दिल से जीवन के खेल को खेलने, असंभव चीज़ों के बारे में सोचने...और उसे हकीकत में तब्दील करने के...मूड को दर्शाता है।"