मुंबई इंडियंस ने सचिन तेंदुलकर के बेटे व ऑल-राउंडर अर्जुन तेंदुलकर की जगह पेसर सिमरजीत सिंह को बतौर इंजरी रिप्लेसमेंट अपनी टीम में शामिल किया है। आईपीएल-2021 की नीलामी में सबसे अंतिम खरीद के तौर पर लिए गए 22-वर्षीय अर्जुन को मुंबई इंडियंस ने ₹20 लाख में खरीदा था। अर्जुन को इस सीज़न एक भी मैच खेलने को नहीं मिला।