inshorts

मुंबई इंडियंस ने शेयर की रोहित और कार्तिक की तस्वीर, लिखा- तू शुरू कर मैं खत्म करता हूं

मुंबई इंडियंस ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विकेटकीपर-बल्लेबाज़ दिनेश कार्तिक की एक फोटो ट्विटर पर शेयर की है। आईपीएल फ्रैंचाइज़ी ने कैप्शन में लिखा, "तू शुरू कर मैं खत्म करता हूं।" गौरतलब है, एशिया कप में दिनेश कार्तिक भारतीय टीम में फिनिशर बल्लेबाज़ की भूमिका निभा सकते हैं जबकि रोहित पारी की शुरुआत करते हैं।