मुंबई एनसीबी के पूर्व ज़ोनल निदेशक समीर वानखेड़े से बुधवार को ठाणे (महाराष्ट्र) में पुलिस ने करीब 8 घंटे तक पूछताछ की। बकौल वानखेड़े, "मामला विचाराधीन है इसलिए मैं...टिप्पणी नहीं कर सकता...मैं (जांच में) पूरा सहयोग करूंगा।" दरअसल, शराब लाइसेंस प्राप्त करने के लिए फर्ज़ीवाड़ा करने के आरोप में उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के सिलसिले में वह थाने पहुंचे थे।