मुंबई एयरपोर्ट के परिसर में पेट्रोल से भरी बोतल मिलने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि मुंबई एयरपोर्ट के परिसर में पेट्रोल से भरी बोतल मिलने के मामले में वकोला पुलिस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, सीआईएसएफ के जवानों ने बुधवार रात एयरपोर्ट की दीवार के पास एक बोतल देखी थी जिसे किसी एक व्यक्ति ने फेंका था।