मुंबई एयरपोर्ट पर 18 अक्टूबर को 6 घंटे के लिए नहीं होगा उड़ानों का परिचालन

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनैशनल एयरपोर्ट (सीएसएमआईए) पर रनवे के रखरखाव संबंधी कार्यों के चलते 18 अक्टूबर को सुबह 11:00-बजे से शाम 5:00-बजे के बीच उड़ानों का परिचालन नहीं होगा। सीएसएमआईए के मुताबिक, इस दौरान उड़ान भरने वालीं फ्लाइट्स री-शेड्यूल की गई हैं। गौरतलब है, एयरपोर्ट पर 2-इंटरसेक्टिंग रनवे हैं जहां से रोज़ाना करीब 800 विमान उड़ान भरते हैं।