मुंबई एयरपोर्ट पर करीब ₹2.5 करोड़ की कीमत का 4.7 किलो सोना ज़ब्त, 3 आरोपी अरेस्ट

मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने दो अलग-अलग मामलों में 4.7 किलोग्राम सोना ज़ब्त किया और इसकी तस्करी के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। ज़ब्त किए गए सोने की कीमत करीब ₹2.5 करोड़ है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी विशेष रूप से डिज़ाइन अंडरगारमेंट्स और फ्लाइट के टॉयलेट में छिपाकर सोने की तस्करी कर रहे थे।