मुंबई एयरपोर्ट पर नवरात्रि के बीच जुटी भारी भीड़, कई यात्रियों की फ्लाइट छूटी

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर नवरात्रि त्योहार के बीच शुक्रवार सुबह भारी भीड़ दिखी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, त्योहार पर नागरिकों द्वारा गृहनगरों की ओर रुख करने के कारण सिक्योरिटी काउंटर्स पर जुटी भीड़ के चलते कई लोग बोर्डिंग गेट्स तक नहीं पहुंच सके और उनकी फ्लाइट छूट गई। वहीं, एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।