मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़े गए सिंगापुर से तस्करी कर लाए गए 3646 आईफोन-13 समेत अन्य गैजेट्स

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई एयरपोर्ट पर 3,646 आईफोन (2245 आईफोन-13 प्रो व 1401 आईफोन-13 प्रो मैक्स) पकड़े जो 26 नवंबर को दो कंसाइनमेंट में सिंगापुर से भारत तस्करी कर लाए गए थे। ज़ब्त किए गए सामान में गूगल पिक्सल 6 प्रो और एप्पल वॉच भी शामिल है। ज़ब्त किए गए सभी सामान की कुल वैल्यू ₹42.86 करोड़ है।