मुंबई (महाराष्ट्र) में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से कस्टम विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) ने एक दक्षिण अफ्रीकी नागरिक को कथित तौर पर 8-किलोग्राम हेरोइन की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बरामद की गई हेरोइन की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में लगभग ₹56 करोड़ है। बकौल अधिकारी, तीन छोटे बैगों के अंदर हेरोइन छिपाई गई थी।