मुंबई की फैशन एक्सेसरीज़ कंपनी का कर्मचारी ₹78 लाख के हीरे चुराकर हुआ फरार
मुंबई (महाराष्ट्र) में फैशन एक्सेसरीज़ बनाने वाली एक कंपनी ने अपने एक कर्मचारी पर ₹78 लाख के हीरे लेकर भागने का आरोप लगाते हुए थाने में केस दर्ज कराया है। बकौल पुलिस, मामला जून 2020 से जनवरी 2021 के बीच का है जब आरोपी उमेश जाधव ने हीरों को परीक्षण के लिए सूरत (गुजरात) भेजने के बजाय उन्हें चुरा लिया।