मुंबई (महाराष्ट्र) के अंधेरी में सोमवार को बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई ऐंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) की एक बस में भीषण आग लग गई। बस के ड्राइवर ने बताया कि बस में छात्रों सहित 35 यात्री सवार थे जिन्हें सुरक्षित उतार लिया गया। बकौल ड्राइवर, बस के डैशबोर्ड में स्पार्किंग हो रही थी और आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है।