मुंबई के एक ऑर्केस्ट्रा बार में हुई छापेमारी में 23 लोग अरेस्ट, 13 महिलाओं को छुड़ाया गया

'पीटीआई-भाषा' के अनुसार, मुंबई (महाराष्ट्र) में एक अवैध ऑर्केस्ट्रा बार में शनिवार को छापेमारी कर पुलिस ने कम-से-कम 23 लोगों को गिरफ्तार किया और 13 महिलाओं को छुड़ाया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बार से ₹1.7 लाख नकद, एक लैपटॉप और अन्य सामग्री ज़ब्त की गई हैं। पुलिस के मुताबिक, 26 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।