केकेआर के कप्तान ऑइन मॉर्गन पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में धीमी ओवर गति के लिए ₹24 लाख का जुर्माना लगाया गया है। वहीं, प्लेइंग इलेवन के अन्य सदस्यों पर ₹6 लाख या मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया गया है। इससे पहले सीएसके के खिलाफ धीमी ओवर गति के लिए मॉर्गन पर ₹12 लाख का जुर्माना लगा था।