मुंबई के घाटकोपर में गैस लीक होने से एक शख्स की हुई मौत, दो घायल: बीएमसी

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अनुसार, मुंबई (महाराष्ट्र) के घाटकोपर वेस्ट के कुर्ला इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह गैस लीक होने के कारण एक शख्स की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। बकौल अधिकारी, घटना सुबह करीब 8 बजकर 15 मिनट पर हुई। फिलहाल गैस रिसाव के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।