रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) में हाल ही में खुले स्लीपिंग पॉड होटल की तस्वीरें शेयर कीं हैं। मुंबई में भारतीय रेलवे की यह दूसरी ऐसी सुविधा है। नए होटल में 50 लोगों की क्षमता हो सकती है जो की-कार्ड एक्सेस, एयर कंडीशनिंग और सीसीटीवी निगरानी जैसी सुविधाओं से लैस होगा।