मुंबई के डॉकयार्ड कर्मचारी ने पाकिस्तान की जासूस को दीं संवेदनशील जानकारियां, हुआ गिरफ्तार
मुंबई के मझगांव डॉकयार्ड पर काम करने वाले एक 31 वर्षीय कर्मचारी को महाराष्ट्र एटीएस ने पाकिस्तान की महिला जासूस के साथ संवेदनशील जानकारियां साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एटीएस को जांच के दौरान पता चला था कि आरोपी नवंबर 2021 से मई 2023 तक सोशल मीडिया के माध्यम से महिला जासूस से बात करता था।