मुंबई के ताज होटल व एयरपोेर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार
मुंबई पुलिस ने ताज महल पैलेस होटल और एयरपोेर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी युवक को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का मोबाइल ज़ब्त कर लिया गया है और फिलहाल धमकी देने के पीछे का मकसद पता नहीं चला है। 27 मई को धमकी दी गई थी।