मुंबई के पास रिहायशी इमारत में घुसे तेंदुए ने लोगों पर किया हमला, सामने आया वीडियो

मुंबई के पास कल्याण में गुरुवार सुबह एक रिहायशी इमारत में घुसे एक तेंदुए ने कई लोगों पर हमला कर दिया जिसका वीडियो सामने आया है। वन विभाग के अनुसार, घटना में 3 लोगों को मामूली चोटें आई हैं व तेंदुए को पकड़ लिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, यह तेंदुआ संभवत: हाजी मलंग हिल्स से इलाके में आया था।